राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भाजपा संसदीय दल की बैठक आज, मोदी होंगे शामिल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर गिरफ्तार अमेरिका के ओक्लाहोमा में भयंकर बवंडर, 51 की मौत IPL: कौन कटाएगा फाइनल का टिकट...मुंबई या चेन्नई IPL: कौन कटाएगा फाइनल का टिकट...मुंबई या चेन्नई IPL: कौन कटाएगा फाइनल का टिकट...मुंबई या चेन्नई
चांदनी चौक के इलेक्ट्रिकल बाजार में भीषण आग
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-12-12 10:42 PM
दिल्ली के बेहद संकरे चांदनी चौक इलाके के एक इलेक्ट्रिकल बाजार के एक गोदाम में गुरुवार की शाम भीषण आग लग गयी जबकि अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि प्रभावित इमारत गिर सकती है।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि भागीरथ पैलेस में आग लगी, जहां इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री होती है। आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है । उन्होंने बताया कि आग शाम में करीब पांच बजकर 10 मिनट पर आग लगी और आग पर काबू पाने के लिए 22 दमकल गाडि़यों को रवाना किया गया।
दिल्ली अग्नि शमन सेवा के निदेशक ए के शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई सूचना नहीं है कि कोई इमारत में फंसा है। उन्होंने आग के कारणों पर अटकल लगाने से मना कर दिया लेकिन बचाव कर्मियों ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी।
राहतकर्मियों ने वहां से लोगों को निकाल लिया है और दमकल गाडि़यों की सुगम आवाजाही के लिए वहां बैरिकेड लगाया गया है। लेकिन गलियों के संकरा होने की वजह से बचाव कार्य प्रभावित हुआ है। शर्मा ने कहा कि यह आग इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में लगी। यह दो सौ वर्ग मीटर का गोदाम है। वहां पर कई ज्वलनशील प्लास्टिक और पीवीसी सामान हैं। यह ढांचा पुराना होने की वजह से काफी जर्जर हो गया है। इसमें दरार भी पड़ी हो सकती है। इस बात की पूरी आशंका है कि ढांचा गिर सकता है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल