सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
ईडब्लूएस कोटे की खाली सीटें भरने के लिए शिक्षा
First Published:12-12-12 10:39 PM
नई दिल्ली। प्रभात कुमार
यदि आप कम आय वर्ग (ईडब्लूएस) की श्रेणी में हैं और अपने बच्चों को किसी अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं तो अपने बच्चों को निजी स्कूल में नि:शुल्क कोटे के तहत दाखिला दिलाने का विशेष मौका है। निजी स्कूलों में पिछले शैक्षणिक सत्र की ईडब्लूएस कोटे की हजारों सीटें खाली पड़ी हैं और इसे भरने के लिए शिक्षा निदेशालय विशेष दाखिला अभियान शुरू करने जा रही है। विशेष अभियान के तहत शिक्षा निदेशालय न सिर्फ ईडब्लूएस के उन बच्चों को दाखिला दिलाएगी जिनके आवेदन विचाराधीन हैं बल्कि नये आवेदन को स्वीकार करेगी।
शिक्षा सचवि व अन्य वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों की मंगलवार को हुई बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। बैठक में सभी जिला दाखिला नगिरानी समिति को ईडब्लूएस कोटे के तहत लगभग 3000 खाली सीटों को भरने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हालंकि इस बाबत औपचारिक सर्कुलर अगले एक दो दिन में जारी होगी। विशेष अभियान के तहत खाली सीटों को भरने के लिए सभी निजी स्कूलों को अपने यहां ईडब्लूएस की खाली सीटों की जानकारी अपने वेबसाइट पर डालने के साथ ही इलाके के शिक्षा निदेशालय के कार्यालय में भी देने को कहा गया है।
खाली सीटों की जानकारी निदेशालय के वेबसाइट पर भी डाली जाएगी। शिक्षा निदेशालय को इस बावत अधविक्ता खगेश झा ने एक पत्र लिखा था। उन्होंने शिक्षा के अधिकार कानून और हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए खाली पड़े ईडब्लूएस की हजारों सीटें भरने की मांग की थी। शिक्षा के अधिकार कानून लागू होने के बाद दाखिला देने की कोई अंतिम तिथि नहीं है। हमारे पास ईडब्लूएस कोटे के तहत दाखिला के लिए काफी आवेदन हैं। जहां भी खाली सीटें होंगी उसे ईडब्लूएस श्रेणी के बच्चों को दाखिला सुनशि्चित किया जाएगा।
दीवान चंद शिक्षा सचवि, दिल्ली सरकार।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
