मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
आतंकी हमले का जवाब देने को तैयार दिल्ली पुलिस
First Published:12-12-12 10:39 PM
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
संसद हमले से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने अब खुद को इतना मजबूत कर लिया है कि हमला जमीन या आसमान से हुआ तो दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वैट कमांडो दस्ते 24 घंटे तैयार रहते हैं। आकाश मार्ग से हमले की सूचना बिना किसी देरी के पुलिस तक पहुंच जाए, इसके लिए उन्हें रेडार इनेबल सर्विलांस वैन मुहैया कराई गई है। स्वैट दस्ते को आतंकी हमले से निपटने का बाकायदा कठोर और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है।
रेडार इनेबल सर्विलांस वैन के जरिए पुलिस को किसी भी आपातकालीन स्थिति के बारे में पहले ही जानकारी मिल जाएगी। कमांडो दस्ते को बख्तरबंद गाडिम्यां दी गई हैं। इस वाहन पर हमले का असर नहीं होता और इसमें बैठे जवान पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। अगर दिल्ली पुलिस का आतंकियों से सीधा मुकाबला हो जाए तो जवान सुरक्षित रहें, इसलिए उन्हें अत्याधुनिक बुलेटप्रुफ जैकेट मुहैया कराई गई है। इसके अलावा राजधानी के संवेदनशील स्थानों पर बूम बैरियर, टायर किलर्स, रोड ब्लॉकर्स और बोलार्ड्स जैसे उपकरण लगाए गए हैं।
ये सभी उपकरण कम्प्यूटर एक्सेस कंट्रोल से जोड़े गए हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
