चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
भारत में वालमार्ट लाबिंग की जांच होनी चाहिए: राजनाथ
आगरा, एजेंसी
First Published:12-12-12 12:42 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि वालमार्ट कंपनी लाबिंग करके भारत आई है इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
एक निजी कार्यक्रम में मंगलवार रात भाग लेने आए सिंह ने कहा कि भारत में खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी निवेश को लेकर लाबिंग हुई है अगर सही जांच हुई तो वालमार्ट मुद्दे में कई चहरे बेनकाब होगें। उन्होंने कहा कि वालमार्ट को लाने में केन्द्र सरकार के अलावा सरकार के बाहर के लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पूंजी लगाकर यह सौदा करवाया है।
सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने दांव खेला अगर दोनों पार्टीयों ने सदन में सही भूमिका निभाई होती तो देश में खुदरा क्षेत्र में एफडीआई नहीं आता। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका विरोध जारी रखेगी तथा सरकार पर वालमार्ट डील को उजागर करने के लिए दबाव बनाएगी। एक सवाल पर उन्होंने दावा करते हुए कहा कि गुजरात में मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
