राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
डिग्री कॉलेजों में अंतिम वर्ष की परीक्षा होगी आब्जेक्टिव
First Published:12-12-12 12:27 AM
गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता। डिग्री कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के छात्रों को इस बार परीक्षा में ज्यादा लिखने की झंझट से निजात मिल जाएगी। चौधरी चरण सिंह विवि ने इस बार इन कक्षाओं के लिए ऑब्जेक्टवि परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। छात्रों को पूछे गए सवालों के जवाब में दिए गए चार जवाबों में से एक को चुनना होगा।
उन्हें उत्तर पुस्तिका के स्थान पर ओएमआर शीट भरकर देना होगा। इसी शीट की मार्किंग के बाद अंक दिए जाएंगे। परीक्षा कराने, इसके लिए पेपर सेट करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीसीएस यूनविर्सिटी अपनी कार्य पद्धति में लगातार बदलाव कर रही है। पहले ऑनलाइन एड़ाशिन के बाद अब यूजी व पीजी में सबजेक्टवि के बजाय ऑब्जेक्टवि परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। यह ऑब्जेक्टवि परीक्षा इसी सत्र से शुरू होगी। विवि की ओर से परीक्षा समिति के बैठक में इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया है।
साथ ही कॉलेजों को भी इस नई कार्ययोजना से अवगत करा दिया गया है। विवि के इस निर्णय को लेकर कॉलेज शिक्षक परेशान हैं। एड़ाशिन प्रक्रिया देर से चलने के कारण इस बार कॉलेजों में ज्यादा दिनों तक कक्षाएं नहीं चल सकी है। ऐसे में परीक्षा सबजेक्टवि की बजाय ऑब्जेक्टवि होना छात्रों के लिए काफी मुश्किल खड़ा करने वाला होगा। ऑब्जेक्टवि प्रश्नों का जवाब देने के लिए विषय का गहराई से अध्ययन करना जरूरी है। इस वर्ष यह परीक्षा स्नातक के अंतिम वर्ष और स्नात्कोत्तर के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए होगी।
इस संबंध में एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएम जौहरी का कहना है कि विवि की ओर से अभी पूरी गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है। गाइडलाइन के अनुसार ही आने वाले दिनों में छात्रों को पढाई कराई जाएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
