राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
सड़क हादसे में एक ठेकेदार की मौत
First Published:11-12-12 12:53 AM
ग्रेटर नोएडा/कार्यालय संवाददाता। सेक्टर पी 3 में वृंदा सोसायटी के सामने रविवार रात अचानक एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डविाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों अपने घर जा रहे थे। लोगों ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मृतक और घायल के परिजनों से संपर्क करने में लगी है।
रतन शर्मा और ललन मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं और हाल में ग्रेटर नोएडा में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। दोनों पेशे से ठेकेदार हैं। रतन और ललन रविवार रात साइट से अपने घर जा रहे थे। दोनों जैसे ही सेक्टर पी 3 के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक डविाइडर से टकरा गई। रतन शर्मा का सिर डविाइडर से टकरा गया, इस हादसे में रतन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललन गंभीर घायल हो गया।
घटना स्थल के पास से गुजर रहे लोगों ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मृतक और घायल की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क किया। उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
