रविवार, 26 मई, 2013 | 00:35 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
नंद कुमार के अगवा बेटे के लौटने की खबर
 
सिलेंडरों के सहारे चोरों को ढूंढ़ने में जुटी पुलिस
First Published:08-12-12 11:51 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गाजियाबाद, हमारे संवाददाता

सर्राफा कारोबारियों के गरम तेवरों से परेशान पुलिस कप्तान ने अब खुद मोर्चा संभाला है। सर्राफा शोरूम के शातिर चोरों के गैंग को पकड़ने के लिए उन्होंने बीते 24 घंटे में कई थानों के प्रभारियों से बैठक की। शनिवार को कप्तान सहिानीगेट थाने में करीब एक घंटे बैठे, उन्होंने थानेदारों से अब तक के पुलिस जांच की रिपोर्ट ली। इसके बाद शोरूम से बरामद गैस कटर और सिलेंडरों पर पड़े नंबरों और आपूर्तिदाताओं के बारे में पता लगाने के निर्देश दिए।

एसएसपी प्रशांत कु मार ने सहिानीगेट के एसओ के अलावा दो-तीन और थानेदारों को सर्राफा के शोरूम में चोरी करने वाले शातिर गैंग की सुरागकसी को कहा है। उन्होंने सर्राफा दुकानों में मिले गैस सिलेंडरों पर पड़े नंबरों और आपूर्तिदाताओं के रजिष्ट्रेशन नंबरों से जांच को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। दो थानों की पुलिस शनिवार से ही इस दिशा में जांच बढ़ाने में जुट गए हैं। बता दें कि एक के बाद एक पांच सर्राफा शोरूम में एक ही स्टाइल से चोरी होने की वारदातों से कारोबारी सहमे हुए हैं।

कारोबारी पुलिस प्रशासन से लेकर सूबे की सरकार तक से नाराज हैं। बाजार में सार्वजनिक रूप से बोर्ड लगाकर विरोध पर उतर आए हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°