सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
First Published:08-12-12 11:51 PM
दनकौर। हमारे संवाददाता
कोतवाली के गांव मकनपुर खादर गांव में दो दिन पहले कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। शनिवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। गांव का ओमदत्त शर्मा सुबह अपनी मां के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी समय पड़ाेस में रहने वाला सुभाष अपने साथियों के साथ वहां आया और दोनों को गाली देने लगा। आरोप है कि जब मां-बेटे ने इसका विरोध किया तो उसने रशि्तेदारों के साथ उनपर हमला कर दिया।
बचाव में आए लोगों को भी पीटा गया। हमले में ओमदत्त शर्मा, कपिल, टीटू, भानू, अनीता सहित छह लोग घायल हो गए। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के केशव भारद्वाज ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले भी एक प्लॉट में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
