29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
भूख से रो पड़ीं कस्तूरबा की बालिकाएं
First Published:07-12-12 11:57 PM
दादरी। हमारे संवाददाता
चिटहरा गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में लापरवाही की हद पार कर दी गई। स्कूल की छात्राएं दिनभर भूख से तड़पती रहीं पर किसी ने उनपर ध्यान नहीं दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना बुधवार की है। एसडीएम के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। बुधवार को तो हद हो गई। स्कूल की किसी भी छात्रा को दिनभर खाना नहीं दिया गया। शाम होते-होते भूख से बेहाल कई बालिकाओं ने रोना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन स्कूल पहुंच गए। जब उन्हें घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने घर से खाना लाकर बालिकाओं को खिलाया और मामले की लिखित शिकायत दादरी एसडीएम राजेश कुमार यादव से की। एसडीएम ने मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में स्कूल में मौजूद महिला वार्डनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बालिकाओं के खाने-पीने की व्यवस्था करा दी गई है। अब किसी तरह की समस्या नहीं है। अरुण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
