शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
चलती लो फ्लोर बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी
First Published:07-12-12 11:56 PM
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
यमुनापार के कोंडली इलाके में एक लो फ्लोर एसी बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चलती बस में अचानक आग लगने पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते उसमें सवार यात्रियों को नीचे उतारा, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने करीब पन्द्रह की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
आग बुझाने के लिए मौके पर दो दमकल वाहनों को भेजा गया था। आग रूट नंबर-333 पर भजनपुरा से नोएडा के बीच चलने वाली लो फ्लोर एसी बस में लगी। घटना के वक्त बस में करीब दो दर्जन सवारियां मौजूद थी। बस जब गाजीपुर होते हुए कोंडली पहुंची, तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख चालक ने तत्काल बस को सड़क के किनारे खड़ा किया और सवारियों को नीचे उतारा। इसके बाद घटना की जानकारी फायर विभाग को दी गई।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
