शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 04:04 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
जीआरपी के जवान को बंधक बनाने की सूचना से हड़कंप
गाजियाबाद, एजेंसी
First Published:07-12-12 05:49 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पटना से दिल्ली आने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में जीआरपी के सिपाही को बंधक बनाने की सूचना से बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर जीआरपी ने ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर रोकने की तैयारी कर ली। इस बीच जीआरपी के निरीक्षक से बातचीत में सिपाही द्वारा विवाद सुलक्षने की बात कहने पर ट्रेन को बिना रोके जाने दिया गया।

जीआरपी निरीक्षक तिवारी ने बताया कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में कानुपर और अलीगढ़ के बीच कोच नंबर एस चार में दो यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। कोच में मौजूद जीआरपी के सिपाही द्वारा बीच बचाव करने पर एक पक्ष भड़क गया और एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उससे भिड़ गया। सिपाही ने मोबाइल से कंट्रोल रूम में फोन करके खुद को बंधक बनाए जाने की सूचना देदी। तब तक ट्रेन अलीगढ़ से निकल चुकी थी । कंट्रोल रूम से गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन रोककर मामले की जांच को कहा गया। इस पर गाजियाबाद जीआरपी ने रेलवे प्रशासन को ट्रेन रोकने का मेमो दिया। इस बीच जीआरी निरीक्षक तिवारी से फोन पर बातचीत में सिपाही ने बताया कि यात्री से विवाद सुलक्ष गया है । इस पर ट्रेन को गाजियाबाद में रोके बिना गंतव्य तक जाने दिया गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°