श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत अयोध्या पहुंच सकते हैं मोदी, विवादित स्थल पर करेंगे पूजा उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे सचिव पद से हटाए गए 15 लोगों में नटराजन भी मोबाइल फोन से रेल टिकट आरक्षण 1 जुलाई से मनमोहन बढ़े जदयू की तरफ, नीतीश को बताया धर्मनिरपेक्ष रायबरेली में एम्स के लिए केंद्र को सौंपी गई जमीन रायबरेली में एम्स के लिए केंद्र को सौंपी गई जमीन
खराब कृत्रिम अंग बेचना भारी पड़ा, 4.46 लाख का जुर्माना
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-12-12 04:09 PM
कृत्रिम अंगों की बिक्री करने वाली कंपनी को खराब इलेक्ट्रिक हैंड बेचने के एवज में 4.46 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया है।
दक्षिण-पश्चिम जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने कृत्रिम अंग बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी इंडोलाइट को उचित सेवा नहीं मुहैया कराने का दोषी पाया है। कंपनी ने विकलांग द्वारा मरम्मत करने के लिए दिए गए इलेक्ट्रिक हाथ को बेच दिया था।
अदालत ने कहा कि मालूम होता है कि विरोधी पक्ष (इंडोलाइट इंडिया) ने ठीक ढंग से काम नहीं किया और उसे दो बार मरम्मत करने के लिए देना पड़ा। शिकायतकर्ता के पास विरोधी पक्ष को खराब इलेक्ट्रिक हाथ सौंपने के अलावा कोई चारा नहीं था। यह विनिर्माता का काम था कि वह जांच करे कि हाथ में कोई खराबी नहीं हो। लेकिन वह ऐसा करने में नकाम रहा।
इसके उलट उसने मनमानी और एकतरफा निर्णय करते हुए हाथ को तोड़ दिया और फिर से कम कीमत पर किसी और को बेच दिया। हम विरोधी पक्ष को सेवा मुहैया कराने में असफल पाते हैं जिसकी वजह से शिकायतकर्ता को परेशानी और वित्तीय हानि उठानी पड़ी।
नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कंपनी को (इलेक्ट्रिक हाथ के लिए) 3,91,000 रुपये शिकायतकर्ता को भुगतान करने का आदेश दिया जाता है। इसके अलावा उसे क्षतिपूर्ति के तौर पर 50,000 रुपये और कानूनी लड़ाई में हुए खर्च के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया जाता है। राजस्थान के मनीष पुरोहित द्वारा की गई अपील पर पीठ ने यह फैसला सुनाया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
