फोटो गैलरी

Hindi Newsसुश्रुत ट्रामा सेंटर के गिरफ्तारी कर्मचारी न्यायिक हिरासत में

सुश्रुत ट्रामा सेंटर के गिरफ्तारी कर्मचारी न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता सुश्रुत ट्रामा सेंटर में चार मरीजों की मौत के मामले में गिरफ्तार दो कर्मचारियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया...

सुश्रुत ट्रामा सेंटर के गिरफ्तारी कर्मचारी न्यायिक हिरासत में
Thu, 06 Dec 2012 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता

सुश्रुत ट्रामा सेंटर में चार मरीजों की मौत के मामले में गिरफ्तार दो कर्मचारियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मेट्रोपेालिटन मजिस्ट्रेट छवि कपूर की अदालत ने सुपरवाइजर मदनलाल शर्मा और तकनीशियन अमित सिंह कटोच को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने ट्रामा सेंटर में हुई मौत के मामले में जांच करते हुए इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

शर्मा और अमित दोनों ही उस प्राइवेट फर्म के कर्मचारी हैं जिसके पास हॉस्पिटल में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर सप्लाई और सेन्ट्रलाइज गैस प्लांट की देखरेख का ठेका था। पेश मामले में मंगलवार को चार गंभीर रुप से बीमार लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन ऑक्सीजन सप्लाई रुकने की वजह से इन मरीजों की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि शर्मा और अमित पर ऑक्सीजन की सप्लाई को नियमित रखने की जिम्मेदारी थी। इन्हीं की लापरवाही की वजह से चार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

इन दोनों आरोपियों के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में हॉस्पिटल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें