राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
निर्माण भवन में आग, कोई हताहत नहीं
First Published:06-12-12 11:08 PM
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
निर्माण भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित शहरी विकास मंत्रालय के दो कमरों में गुरूवार सुबह आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पा लिया। निर्माण भवन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला और कैंटीन में रखे सिलेंडर सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थों को बाहर निकला। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।
हालांकि कुछ देर के लिए ही सही निर्माण भवन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आग गुरूवार सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी। मौके पर करीब दर्जन भर दमकल वाहनों को भेजा गया था। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। एसी में लगे कम्प्रेशर में धमाका होने से आग लगी थी। इस कारण यह आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट होने से धमाका हुआ होगा, जिसके कारण आग लगी होगी। बहरहाल तकनीकी कर्मियों की मदद से जांच की जा रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
