बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना
विचार गोष्ठी में ज्योति चौधरी रही विजेता
First Published:06-12-12 10:45 PM
गाजियाबाद। हमारे संवाददाता
इन्मैंटेक इंस्टीट्यूट में इंटीग्रेटेड स्कूल ऑफ लॉ की ओर से गुरुवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भ्रष्टाचार कारण एवं नविारण विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए सभी लोगों को आगे आने व जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा करने की बात कही। गोष्ठी में प्रथम स्थान ज्योति चौधरी, द्वितीय स्थान मोनी व तृतीय स्थान रचिता ने प्राप्त किया।
विचार गोष्ठी का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रो. वी पी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार वो दीमक है जो हमारे देश को खोखला कर रहा है। साथ ही भ्रष्ट्राचार देश की प्रगति में सबसे बड़ी रुकावट भी है। संस्थान के रजिस्ट्रार पीके शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो सभी को एक साथ आगे आना होगा। प्रो. हैदर अली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
गोष्ठी के निर्णायक मंडल एसके भट्ट, अटल कुमार, प्रभा व अनिल कुमार ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र नेहा, आदित्य, अनुज, विशाल आदि ने अहम भूमिका निभाई। संस्थान के निदेशक प्रो. पंकज गुप्ता ने संस्थान में निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही। कार्यक्रम का संचालन काशिफ अली व भावना चौहान ने किया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
