मंगलवार, 21 मई, 2013 | 22:04 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
दिल्ली अस्पताल में मौत: दो चिकित्सक बर्खास्त, एक निलंबित
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-12-12 10:38 PM
Last Updated:07-12-12 10:15 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल्ली के अस्पताल के आईसीयू में ऑक्सीजन की आपूर्ति कथित तौर पर बंद होने से हुई चार मरीजों की मौत के मामले में दो चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि एक चिकित्सा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
   
जांच समिति की ओर से रिपोर्ट सौंपने के कुछ घंटों बाद ही उत्तरी दिल्ली के सुश्रुत ट्रामा सेंटर के इन चिकित्सकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। बीते मंगलवार को इसी अस्पताल के आईसीयू में आक्सीजन की आपूर्ति कथित तौर पर बंद होने के कारण चार मरीजो की मौत हो गई थी।
   
दिल्ली सरकार ने ऑक्सजीन की आपूर्ति करने वाली इकाई का अनुबंध भी रदद कर दिया है। इस इकाई को प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दिल्ली के स्वास्थ मंत्री एके वालिया ने कहा कि दो चिकित्सकों डॉक्टर टीना खुराना और डॉक्टर रिचा गुप्ता की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। ये दोनों चिकित्सक अस्पताल के आईसीयू की प्रभारी थी जिसमें मौजूद मरीजों की मौत हुई थी। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आंशुमान को निलंबित कर दिया गया है। सुश्रुत ट्रामा सेंटर के आईसीयू में कल एक और मरीज की मौत हो गई थी, लेकिन दिल्ली सरकार का दावा है कि इस मौत की वजह दूसरी है।
    
वालिया ने कहा कि स्वास्थ विभाग के विशेष सचिव एस बी शशांक अध्यक्षता वाली जांच समिति की रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर चिकित्सकों और कांट्रैक्टर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आईसीयू के प्रभारी चिकित्सक अपनी डयूटी निभाने में नाकाम रहे, जबकि एक चिकित्सा अधिकारी लापरवाही का दोषी है।
    
वालिया ने अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रामपाल को हटा दिया गया है और रिपोर्ट में विचार करने के बाद ही उन्हें आगे कहीं पदासीन किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जिन चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, वे अनुबंधित थे। इस मामले में प्राथमिकी पहले ही दर्ज कर दी गई है और अस्पताल के दो तकनीकी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°