शनिवार, 25 मई, 2013 | 10:32 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ओवरटेक करके वाहनों को लूटने वाला गिरोह पकड़ा
First Published:05-12-12 11:37 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
 ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लुटेरों का एक गिरोह पकड़ा है। पुलिस और लुटेरों के बीच मंगलवार की देर रात सूरजपुर के पास मुठभेड़ हुई। जिसमें दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी फरार हो गया है। आरोपियों ने शहर में दो वारदातों में शरीक होने की जानकारी दी है। इनके पास से लूट की बाइक और देशी पिस्टल बरामद हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात सूरजपुर कसबे के पास पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार लोगों को रोकना चाहा। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो इन लोगों ने फायर कर दिया। पुलिस ने पीछा करके बाइक सवारों को घेर लिया। दो को गिरफ्तार कर लिया गया। एक फरार होने में कामयाब हो गया। इन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। एसपी ने बताया कि एक लोनी थाना क्षेत्र के गांव बम्हैटा का रहने वाला देवेंद्र उर्फ बिट्टू है।

दूसरा संदीप सूरजपुर का निवासी है। दोनों ने बीतू जून महीने में सेक्टर डेल्टा दो में रहने वाले धनंजय सिंी से लूटपाट की थी। अक्टूबर में साकीपुर निवासी भूपेंद्र रघुवंशी से लूट को अंजाम दिया था। एक बाइक बरामद हुई है। जो लूट की है। एक देशी पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°