29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
मंच पर उजागर की देश की खूबसूरती
First Published:04-12-12 10:43 PM
ट्रांस हिंडन। हमारे संवाददाता
ग्रामीण परिवेश की खूबसूरती हो या फिर महानगरों का विकास, आधुनिक गीत-संगीत की धुन हो फिर पारंपरिक गीत-संगीत की मिठास..देश की हर खूबसूरती को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बेहद खूबसूरती के साथ मंच पर उजागर किया। मौका था डीपीएस इंदिरापुरम की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह के समापन का। मंगलवार को कक्षा तीन के बच्चों के लिए आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम ‘भारत-मेरी-शान’ का समापन हुआ। इस मौके पर बच्चों ने जहां रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए जहां समां बांधा वहीं अपनी प्रतिभा का परिचय भी दिया।
पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर बच्चों ने कई सामूहिक गीतों के जरिए देश की अनेकता में एकता का संदेश दिया। उधर प्रदर्शनी के माध्यम से भी देश की संस्कृति और परपंरा की झलक पेश की गई। सुंदर वेशभूषाओं में सजे बच्चों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति को बेहद संजीदगी के साथ दर्शाया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। स्कूल की प्रिंसिपल मीता राय ने कहा बच्चों को देश की संस्कृति से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस मौके सुरजीत खन्ना, शालू टंडन आदि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
