छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
सीटीआई की हत्या का खुलासा नहीं
गाजियाबाद, एजेंसी
First Published:04-12-12 03:57 PM
रेलवे के चीफ टिकट इंस्पेक्टर (सीटीआई) किफायत उल्ला हत्याकांड के चार दिन बाद भी पुलिस को हत्या के ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस की जांच रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों पर ही केन्द्रित है।
जीआरपी मान रही है कि ट्रेन के बाहर से किसी ने गोली चलाई, जो सीटीआई को जाकर लग गई। ऐसे में पुलिस साहिबाबाद और शाहदरा के बीच में रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वालों से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि सीटीआई का कोट जला हुआ था और ट्रेन में खून का निशान नहीं मिला था। ऐसे में यह भी संभव है कि सीटीआई को नजदीक से गोली मारी गयी हो। इस बात को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की कई पहलुओं की जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को महानंदा एक्सप्रेस में किफायत उल्ला को गोली मारी गयी थी। दिल्ली स्थित गुरू तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में उनकी मौत हो गयी थी। हत्याकांड की जांच के लिए जीआरपी की टीम बनाई गयी है, लेकिन अभी तक की जांच में कुछ भी नहीं मिला है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
