ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
सर्विस सेंटर में लगी आग, लाखों का माल स्वाहा
First Published:04-12-12 01:24 AM
नोएडा। सेक्टर-63 के एच ब्लॉक स्थित फोर्ड कार के सर्विस सेंटर में सोमवार को देर शाम आग लग गई। आग लगने पर सर्विस सेंटर में रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया, जबकि इस दौरान वहां पर काम कर रहा कोई भी कर्मचारी हताहत नहीं हुआ। घटनाक्रम के अनुसार कार के सर्विस सेंटर पर रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। देर शाम सर्विस सेंटर के प्रथम तल पर आग लग गई। आग लगते ही सर्विस सेंटर में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।
सभी सर्विस सेंटर से बाहर निकल आए। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाडिम्यां पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
