पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
सेक्टरवासियों ने चोर को पकड़कर धुना
First Published:04-12-12 01:24 AM
नोएडा। चोरी के इरादे से घर में घुसने वाले एक चोर की जमकर पिटाई करने के बाद सेक्टरवासियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-12 के ओ ब्लॉक स्थित एक मकान में वह अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी करने के लिए घुसा था। घटनाक्रम के अनुसार सेक्टर-12 में रहने वाले अशोक गंभीर के मकान में निर्माण का काम चल रहा था। सोमवार को काम के सिलसिले में उनका कुनाल बेटा मकान के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चला गया।
इस दौरान दो चोर उसके घर में चोरी के इरादे से पहुंच गए। उनमें से एक चोर घर के अंदर घुसकर पहली मंजिल पर पहुंच गया और चोरी करने लगा, जबकि उसका एक अन्य साथी आने जाने वालों पर नजर रख रहा था। इसी बीच कुनाल वहां पर आ गया। उसने देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। जैसे ही वह अंदर जाने लगा चोर का साथी वहां से फरार हो गया। कुनाल से मौके की नजाकत को देखते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर सेक्टरवासी घर के पास आ गए और अंदर घुसे चोर को जमकर पीटा। चोर के घर में घुसने की सूचना सेक्टरवासियों ने कोतवाली-24 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी की तलाश जारी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
