खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
बाइकर्स ने महिला के गले से झपटी चेन
First Published:02-12-12 10:52 PM
फरीदाबाद। कार्यालय संवाददाता
सैनिक कॉलोनी स्थित डीएवी स्कूल के समीप बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइकर्स मौके से फरार हो गए। सैनिक कालोनी की कुमुद बक्शी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर की ओर जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उसके गले से चेन झपट ली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
प्रसाद वितरण के दौरान स्नैचरों ने आभूषण किए साफफरीदाबाद। कार्यालय संवाददातासेक्टर-12 स्थित मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में प्रसाद वितरण के दौरान स्नचरों ने कई महिलाओं के गले से आभूषण खींच लिए। इनमें से एक महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसी ऑफसिरे कॉलोनी में रहने वाले कुंदन प्रसाद की पत्नी अनीता समेत कई महिलाएं रविवार को श्रीमद्भागवत कथा सुनने सेक्टर-12 में गई थीं। कथा के दौरान प्रसाद वितरण हुआ।
इस दौरान कई महिलाएं एकत्रित होकर प्रसाद लेने लगी। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए स्नैचरों ने कई महिलाओं के गले से आभूषण खींच लिए। उन्हें इसका अंदाजा कुछ देर बाद में लगा। आभूषण गायब देख महिलाएं घबरा गई। इनमें शामिल अनीता ने आनन-फानन में इसकी शिकायत सेंट्रल थाना पुलिस को दी। अनीता के पति कुंदन प्रसाद ने बताया कि इस दौरान और भी कई महिलाओं के आभूषण गायब हुए हैं। उनकी पत्नी ने करीब साढेम् तीन तौले के आभूषण पहने हुए थे।
इसी तरह और भी कई महिलाओं के गले से सोने के आभूषण साफ किए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
