गुरुवार, 20 जून, 2013 | 04:26 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
जयंत ने कहा वेस्ट में हो हाईकोर्ट
First Published:02-12-12 10:51 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
 मेरठ। मुख्य संवाददाता वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच पर सियासी दांव-पेच तेज हो गए हैं। रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचवि प्रो. रामगोपाल यादव ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच को केंद्र का मसला बताकर चुप्पी साध ली जबकि, रालोद महासचवि जयंत चौधरी ने कहा कि वह इस मसले को संसद में उठाएंगे।

जयंत चौधरी ने कहा कि सस्ते और सुलभ न्याय के लिए वेस्ट में हाईकोर्ट होना चाहिए। प्रो.रामगोपाल यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बेंच से प्रदेश सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। यह वशिुद्ध केंद्र का मसला है। केंद्र सरकार ने जसवंत सिंह आयोग का गठन किया था। उस कमेटी ने आगरा में बेंच की संस्तुति की थी, लेकिन बाद में निरस्त कर दिया था। अब इसका फैसला पूरी तरह से केंद्र को करना है। दूसरी तरफ सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि छह तारीख को वह इस मसले पर संसद में सवाल उठाएंगे।

संसद में पूछा जाएगा कि यूपी हाईकोर्ट में कितने मामले लंबित हैं। बेंच आगरा में हो या मेरठ में इस सवाल पर जयंत ने कहा कि इस पर न कभी विवाद था और न होगा। बेंच वेस्ट यूपी में होनी चाहिए चाहे कहीं भी हो। बात आगे बढ़ाते हुए जयंत ने कहा कि वेस्ट यूपी की समस्या का हल तभी होगा जब यहां हाईकोर्ट मिले। यह हरित प्रदेश से जुड़ा मसला है इसलिए इस आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। बड़े प्रदेश होने से सरकारों की पकड़ कमजोर हो रही है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°