बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
प्रेमी युगल ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका
First Published:02-12-12 10:51 PM
बागपत, हमारे संवाददाता। नगर निवासी बीए की छात्रा ने फेसबुक के माध्यम से जीवनसाथी तलाश कर लिया। चोरी छिपे उससे मिलने लगी। दो माह पूर्व युवती फेसबुक के प्रेमी के साथ चली गई। अब आरोप है कि परिजन दोनों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।
प्रेमी युगल ने एसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा फेसबुक के माध्यम से दिल्ली के एक इंजीनियर से बात करने लगी। युवक ने प्यार का इजहार किया तो छात्रा ने उसे स्वीकार कर लिया। दोनों मोबाइल फोन पर भी घंटों बतियाने लगे। कई बार इंजीनियर प्रेमी छात्रा से बागपत भी मिलने आया। पता चलने पर परिजनों ने छात्रा के प्रेमी से मिलने पर पाबंदी लगा दी। दो माह पूर्व युवती इंजीनियर प्रेमी के साथ चली गई।
युवती के परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने प्रेमी युगल को तलाश भी किया, मगर सफलता नहीं मिली। रविवार को प्रेमी युगल एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने शिकायती पत्र देकर परिजनों से जान माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
