चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
गाजियाबाद से चोरी हुआ ट्रक बरामद
First Published:02-12-12 10:51 PM
महोली/सीतापुर। हिन्दुस्तान संवाद
महोली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गाजियाबाद से चोरी हुए एक ट्रक को हाइवे पर चेकिंग के दौरान बरामद किया। इस बीच ट्रक चालक साथियों सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को मुखबिर ने महोली पुलिस को सूचना दी कि ट्रक संख्या एचआर 69-5890 21 नवंबर को गाजियाबाद जनपद के थाना साहबिाबाद के चिकंबरपुर स्थित बाजवा ट्रांसपोर्ट कंपनी से चोरी हो गया था। इस चोरी का मुकदमा ट्रक मालिक परमजीत सिंह पुत्र लखवेन्दर निवासी दिल्ली ने साहबिाबाद थाने में पंजीकृत कराया था। चोरों ने ट्रक को बरेली में बेचने का प्रयास किया, लेकिन उचित कीमत न मिलने से चोरों ने ट्रक का रूख लखनऊ की तरफ कर दिया है। मुखबिर से इस बात की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी शेष मणि पाठक ने एसआई टीएन दुबे, बृजमोहन सहित मयफोर्स चड़रा के समीप हाइवे पर नाकाबंदी कर दी।
पुलिस की चेकिंग की भनक पाकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर अपने साथियों सहित फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
