शनिवार, 25 मई, 2013 | 10:17 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
आनंद इंफोऐज को प्राधिकरण ने भेजा नोटिस
First Published:30-11-12 10:47 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर 143 बी के प्लॉट नंबर एक पर प्रस्तावित आईटी पार्क की जमीन पर बंगले का विज्ञापन प्रकाशित कराने वाली मिस्ट कंपनी के साइट दफ्तर को नोएडा प्राधिकरण ने सील कर दिया है। इसके अलावा प्राधिकरण ने अलॉटी कंपनी (जिस कंपनी को प्लॉट दिया गया)आनंद इंफोऐज को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है कि नियम विरुद्ध भू उपयोग कराने के लिए क्यों न आवंटन रद्द कर दिया जाए।

अथॉरिटी ने लोगों को विज्ञापन के बहकावे में नहीं आने के लिए एक पब्लिक नोटिस भी निकाला है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर 143 बी के प्लॉट नंबर एक को आईटी प्लॉट के लिए आवंटित किया गया है। नियमों के मुताबिक अलॉटी जमीन के दस प्रतिशत भाग पर रहिायशी गतविधिियां चला सकता है। ये गतविधिियां हॉस्टल या रेजिडेंशियल टॉवर बनाने के लिए होती हैं, जिससे कि काम करने वाले लोगों को रहने के लिए भटकना न पड़े। मगर दस प्रतिशत जमीन को रहिायशी गतिविधियों के लिए अलॉटी किसी को बेच नहीं सकता है।

मिस्ट कंपनी ने गत रविवार को एक अंग्रेजी दैनिक में उक्त जमीन पर विज्ञापन निकालकर 9.9 करोड़ रुपये की लागत के फ्लैट खरीदने के लिए लोगों को आकर्षित किया है। अथॉरिटी ने मिस्ट के साइट ऑफिस को सील कर दिया है और आनंद इंफोऐज से सात दिन के अंदर नियम विरुद्ध गतविधिि के लिए जवाब देने को कहा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°