मंगलवार, 21 मई, 2013 | 02:11 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
चोरी का खुलासा नहीं, ज्वैलर्स का धरना जारी
First Published:30-11-12 10:47 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गाजियाबाद। चौपला पर आभूषण विक्रेता के यहां हुई चोरी के विरोध में कारोबारियों का धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। कारोबारियों ने साफ किया है कि जब तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं करेगी वे अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। पिछले सप्ताह 22 नवंबर को अग्रसेन बाजार स्थित राधेलाल एंड संस ज्वैलर्स के यहां 92 लाख रुपये की चोरी हुई थी। व्यापारियों ने पुलिस को चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए मंगलवार तक का समय दिया था।

घटना का खुलासा नहीं होने पर बुधवार से आभूषण विक्रेता चौपला पर धरना दे रहे हैं। शाम को मौन जुलूस निकाला। जुलूस चौपला से शुरू होकर घंटाघर, जीटी रोड होते हुए दिल्ली गेट से चौपला आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर गौरव गर्ग, नितिन गोयल, राजकिशोर गुप्ता, विनोद कुमार, देवेंद्र गोयल, महेंद्र वर्मा, दिनेश वर्मा मौजूद थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°