खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
युवती को पारा खिलाने वाला गिरफ्तार
First Published:30-11-12 12:39 AM
नोएडा। कार्यालय संवाददाता। जीआईपी मॉल में आईसक्रीम में पारा मिलाकर युवती को खिलाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे बुधवार देर रात सेक्टर-37 चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक एफआईआर के बाद भी युवती पर समझौता करने के लिए दबाव डाल रहा था। गिरफ्तार युवक रवि आर्या जनकपुरी, सहारनपुर का रहने वाला है। उसने 12 नवंबर 2012 को जीआईपी मॉल में युवती को आईसक्रीम में पारा डालकर खिलाया था।
दोनों सहारनपुर के रहने वाले हैं और आईआई रुड़की से एक साथ बीबीए की पढ़ाई की थी। इसके बाद रवि ने सहारनपुर में दो युवकों को चाकू मार दिया था। हत्या के प्रयास में वह जुलाई 2011 में जेल भी जा चुका है। युवती ने ही सितंबर 2012 में उसकी जमानत कराई थी। उसे सहारनपुर से एक बार जिला बदर भी किया गया था। रवि के जेल जाने के बाद युवती ने एमबीए की पढ़ाई शुरू कर दी। पढ़ाई खत्म होने के बाद युवती दो माह पहले नोएडा के सेक्टर-61 में आकर रहने लगी और काम की तलाश कर रही थी।
उधर जेल से आने के बाद रवि ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। परेशान होकर युवती ने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया और उसे नोएडा का पता भी नहीं बताया। इस पर युवक ने हिमांचल में रह रही उसकी बड़ी बहन को भी फोन कर कई बार धमकी दी। काफी प्रयास के बाद रवि को युवती का मोबाइल नंबर मिल गया। रवि नोएडा पहुंचा और युवती को फोन कर बहाने से जीआईपी मॉल में मिलने के लिए बुलाया।
यहां दोनों ने ‘जब तक है जान’ फिल्म देखी। ब्रेक के दौरान दोनों साथ-साथ बाहर निकले और आईसक्रीम खाई। रवि को पता था कि युवती को आईक्रीम बहुत पसंद है। लिहाजा ब्रेक के बाद जब फिल्म शुरू हुई वह युवती को छोड़कर अकेला आईसक्रीम लेने बाहर आ गया। इस बार उसने मौका पाकर युवती की आईसक्रीम में पारा डाल दिया। आईसक्रीम खाते वक्त युवती के मुंह में जब पारा गया तो उसे इसका अहसास हो गया। वह युवक को छोड़कर बाहर निकली और अकेली ऑटो कर कैलाश अस्पताल चली आई।
युवक ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन युवती नहीं रुकी। पुलिस के अनुसार रवि, युवती से एक तरफा प्यार करता था, युवती ने जब उससे दूरी बनानी शुरू कि तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी का बदला लेने के लिए उसने युवती को पारा खिला मारने की कोशशि की थी।
10

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
ladki ka galti h usko Milne ke liye nhi aana chahiye aai bhi to kuch duriya banakar
By prabhat singh (30th-November-2012 09:24:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
