हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
गंगानहान कर लौट रहे लोगों से इनोवा व नकदी लूटी
First Published:28-11-12 11:28 PM
गाजियाबाद। हमारे संवाददाता। गंगानहान से लौट रहे इनोवा सवार लोगों को एनएच 24 पर बदमाशों ने गन प्वांइट पर लेकर लूट लिया। बदमाशों ने पहले कार से इनोवा को ओवरटेक कर लिया फिर तमंचों के बल पर हाइवे से दूर खेतों की तरफ ले गए। वहां तीनों से करीब सवा चार हजार की नकदी और इनोवा कार लूट ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। इनोवा कार नोएडा के एक प्रॉपर्टी डीलर की बताई जाती है। मसूरी थाना क्षेत्र में एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मंगलवार रात करीब एक बजे यह वारदात हुई।
नोएडा सेक्टर 33 में रहने वाला धीरेन्द्र दूबे प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले अमल बरूआ के यहां ड्राइवर है। धीरेन्द्र इनोवा लेकर अपने दोस्तों प्रदीप आहूजा और सचिन के साथ गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर गया था। मंगलवार की रात तीनों गंगा स्नान कर नोएडा के लिए लौट रहा था। एनएच 24 पर डासना तिराहे से आगे धीरेन्द्र के एक दोस्त को सिरदर्द और उल्टी होने लगी तो धीरेन्द्र ने एकेजी के पास कार रोकी। तभी मारुति कार सवार 5 बदमाश वहां आकर रुके।
तीन बदमाशों ने तमंचे आदि दिखोकर इनोवा सवारों को आतंकित कर दिया और इनोवा में बैठकर सभी को बंधक बनाकर हाइवे से नीचे इंडोजर्मन अस्पताल के रास्ते में ले गए। वहां तीनों को कार से उतारकर उनकी तलाशी ली। तीनों के पास कुल 42 सौ रुपए मिले। बदमाशों ने तीनों को छोड़कर इनोवा कार व नकदी लूट ले गए। बदमाश जाते-जाते उन तीनों के मोबाइल फोन का सिम भी निकाल दिए, ताकि जल्दी कोई पुलिस को फोन कर लूट की वारदात की सूचना ना कर दें।
एसओ मसूरी ने बताया कि लूट की वारदात के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शिकार लोगों से बदमाशों की कार व हुलिये आदि के बारे में पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
