आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, और फिर हुई फरार श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार
मुख्यमंत्री बीमार, अस्पताल में भर्ती
First Published:27-11-12 10:26 PM
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उपचार के लिए एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से गला खराब होने की वजह से परेशान थी। उन्हें सामान्य जांच के लिए ले जाया गया था। सोमवार को उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बुधवार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। जीआईएस की निगरानी ने बेहतर की सेवाएं : एलजीदिल्ली में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जीआईएस सिस्टम का प्रयोग किया जा रहा है।
यह तकनीक सफल साबित हुई है और इससे प्रबंधन में भी सुधार हुआ है। इसका प्रयोग अपराधों को नियंत्रित करने में किया जा रहा है। एक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीक की वजह से प्रबंधन बेहतर हुआ है और कर्मचारियों में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। यह कार्य जीआईएस मैपिंग की मदद से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि सरकार ने यमुना को बचाने व हरित क्षेत्र बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।
तकनीकी कार्य के चलते नहीं आएगा पानीजल बोर्ड द्वारा जलाश्य की सफाई कार्य की वजह से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इस वजह से 29 नवम्बर को रोहिणी, पीतमपुरा व रोहिणी सैक्टर 15 में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इस वजह से रोहिणी 1,2,3, मंगोलपुरी, सुलतानपुरी, पश्चिम पुरी, पश्चिम वहिार और पीरागढ़ी पम्प एरिया में पानी नहीं आएगा। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे आवश्यकतानुसार पानी भर कर रखें। पानी की किल्लत होने पर केंद्रीय कक्ष 23538495, 1916, मंगोलपुरी 27915531, 27924132, व रोहिणी जोन 27912991 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
धार्मिक संस्थाओं को रियायत पर मिले गैस सिलेंडर धार्मिक संस्थाओं को कम से कम 25 सिलेंडर छूट पर मिलने चाहिए। इस संस्थाओ को भी व्यवसायिक दरों पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है। इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार मलहोत्रा ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मंदिर, गुरुद्वारे, और अन्य संस्थाएं प्रतिदिन लंगर का आयोजन करती है। इसके लिए भी उन्हें व्यवसायिक दरों पर सिलेंडर का भुगतान करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर के लिए 600 रुपये देने का वादा किया था लेकिन यह राशि अब तक लोगों के बैंक खातों में नहीं पहुंची है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
