खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
बंद कमरे से मिला मां-बेटी का शव
First Published:27-11-12 10:26 PM
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
नरेला के स्वतंत्र नगर इलाके में एक बंद कमरे से 20 वर्षीय महिला व उसकी दो वर्षीय बेटी का शव मिला है। शव चार से पांच दिन पुराना है। मृतका की पहचान निशा के रूप में की गई है। वह महज 20 दिन पहले ही अपने पति संतोष व दो वर्षीय बच्ची के साथ इस मकान में रहने आई थी। प्राथमिक जांच में पुलिस ने दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
वारदात के बाद से लापता महिला के पति पर हत्या को अंजाम देने का पुलिस ने शक जताया है। पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी ओमप्रकाश का स्वतंत्र नगर में एक मकान है। महज 20 दिन पहले उसने इस मकान को संतोष कुमार नामक युवक को किराये पर दिया था। मकान में संतोष अपनी पत्नी व दो वर्षीय बेटी के साथ रहता था। ओमप्रकाश ने इस परिवार का किरायेदार सत्यापन भी नहीं कराया था। मजदूरी करने वाला संतोष पिछले चार-पांच दिनों से लापता था।
उधर पड़ोसियों ने मंगलवार शाम को संतोष के कमरे से बदबू महसूस की। जब लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे के अंदर मां-बेटी का शव पड़ा हुआ था। शाम छह बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार दरवाजे पर ताला लगाने के बाद चाबी को खिड़की से अंदर फेंक दिया गया था। शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिससे लगता है कि हत्या को चार से पांच दिन पहले अंजाम दिया गया होगा।
पुलिस आसपास के लोगों द्वारा बताए गए संतोष के हुलिये के आधार पर उसे तलाशने का प्रयास कर रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
