उत्तर कोरिया... तीन दिन में किया पांच मिसाइलों का प्रक्षेपण रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन भारत-चीन ने किए 8 समझौते, शांति के उपायों पर सहमति आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज
छात्रा ने झपटमार के छुड़ाए छक्के
First Published:22-09-12 11:21 PM
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
बाइक सवार झपटमार को डीयू की एक छात्रा के सामने चेन झपटना महंगा पड़ा। भागते हुए झपटमार के पीछे युवती तब तक भागती रही, जब तक पुलिस की मदद से उसे पकड़ नहीं लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय सज्जाद उर्फ शेख के रूप में की गई है। बहादुर युवती स्वाति गोस्वामी मिरांडा हाउस कॉलेज की धावक छात्रा है। वह विभिन्न दौड़ प्रतियोगतिाओं में हिस्सा लेती है। पुलिस ने महिला की चेन बरामद कर ली है।
पुलिस उपायुक्त पी. करुणाकरन के अनुसार 21 सितम्बर की रात मुखर्जी नगर निवासी चीनू धमीजा हकीकत नगर में ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक युवक उनकी चेन झपटकर हडसन लेन की तरफ भागने लगा। महिला ने शोर मचाया तो उसे सुनकर भजनपुरा निवासी स्वाति उस झपटमार के पीछे भागी। रिंग रोड पर काफी भीड़ होने के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बिना युवती शोर मचाते हुए उसके पीछे लगातार भागती रही। कुछ आगे जाने पर युवती के चिल्लाने की आवाज पुलिसकर्मियों ने सुनी।
पुलिस ने युवती की मदद से भाग रहे युवक को धर दबोचा। थानाध्यक्ष आर. एस. मीणा द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी सज्जाद ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी झपटमारी के दो मामले दर्ज हैं। इस बहादुरी के लिए पुलिस ने स्वाति को सम्मानित करने का फैसला किया है। घटना के समय भी स्वाति छत्रसाल स्टेडियम से प्रैक्टिस कर लौट रही थी।
70

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
देश की बेटियो को नमन
By vijay chadda (23rd-September-2012 10:41:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
