गुरुवार, 23 मई, 2013 | 11:28 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
दिल्ली में बारिश की सम्भावना
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:15-09-12 11:30 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बारिश की सम्भावना व्यक्त की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ''बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या दो बार बारिश हो सकती है।'' अधिकारी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।

शहर में बीते 24 घंटों में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 10.8 मिलीमीटर वर्षा मापी गई। वहीं वातावरण में 89 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस मानसून में अभी तक कुल 507.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 16 प्रतिशत कम है। दिल्ली में मानसून के 20 सितम्बर तक बने रहने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°