राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
फोन से हाल जानने में जुटे रहे लोग
First Published:14-09-12 11:45 PM
गाजियाबाद। मुख्य संवाददाता। मसूरी में बवाल के बाद पूरे जिले में लोग मोबाइल और फोन से एक-दूसरे का हाल जानने में लगे रहे। एनएच-24 पर जाम के बाद ट्रैफिक को लालकुआं से डायवर्ट कर दिया गया। ऐसे में हापुड़, गढ़, मुरादाबाद से लखनऊ तक जाने वालों ने अपना रास्ता मेरठ की तरफ कर लिया। बवाल की आशंका से परेशान लोग मेरठ भी फोन कर बवाल का हाल जानने में लगे थे। शुक्रवार को अचानक एनएच 24 पर साम्प्रदायिक तनाव बढ़ गया।
पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। लोगों को सही स्थिति का पता नहीं चल रहा था। लोग मोबाइल और फोन के सहारे एक-दूसरे का हाल-चाल जानने में लगे थे। एनएच पर जाम शाम छह बजे के बाद लगा। इस समय सबसे ज्यादा ट्रैफिक होता है। नोएडा, दिल्ली से नौकरी करने वाले वापिस लौट रहे। वे सभी जाम में फंस गए। देर रात तक जाम नहीं खुलने पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। हापुड़ जाने वाले लोगों ने मेरठ का रुख किया।
ऐसे में सभी फोन कर मोदीनगर और मेरठ का हाल अपने परिचितों से जानने में लगे थे। हापुड़ के विशाल ने बताया कि वे रोज नोएडा से हापुड़ जाते हैं। तीन घंटे जाम में फंसने के बाद करीब दस बजे मेरठ की तरफ से जाने का फैसला लिया है। एनएच 58 पर अचानक ट्रैफिक बढ़ गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने आस-पास के कस्बों में भी सरकारी अमले को मुस्तैद रहने के निर्देश दे दिए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
