इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
बेटी को नहीं मिला इंसाफ तो महिला ने लगाई फांसी
First Published:12-09-12 01:03 AM
लोनी। हमारे संवाददाता। करीब साढ़े तीन साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद भी अपनी पुत्री को इंसाफ दिलाने में नाकाम रहने पर महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी। मंगलवार की सुबह महिला का शव लोनी बॉर्डर की रामवहिार कालोनी स्थित उसी के मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जंगले से लटका मिला।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतका के परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतका रेखा (42) के पति पवन कुमार वर्मा के अनुसार सोमवार की रात वह अपनी पत्नी व दो बेटों बिट्टू (14) तथा शुभम (8) के साथ मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सोए हुए थे। रात में किसी समय बिजली चली जाने पर उनकी पत्नी मकान की दूसरी मंजिल पर चली गई। प्रतिदिन की भांति वह सुबह करीब छ: बजे दिल्ली के अशोक नगर में होने वाले सत्संग में भाग लेने के लिए चले गए।
सुबह आठ बजे जब वह घर वापस लौटे तो उनकी पत्नी जागी नहीं थी। पत्नी को जगाने के लिए वह मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो वहां जीने का दरवाजा भीतर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा पीटा, मगर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने देखा कि रेखा ने कमरे के जंगले में कपड़ा बांधकर फांसी लगा ली थी। पवन ने देखा तो रेखा की मौत हो चुकी थी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्या था पुत्री का मामला करीब साढ़े तीन साल पहले मृतका रेखा की इकलौती पुत्री दीक्षा (14) से पड़ोस की ही एक कालोनी में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। इस बाबत पवन वर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक चमन शर्मा को जेल भेज दिया गया था। पुलिस की निष्क्रियता के चलते दो माह बाद ही आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।
जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी युवक पीड़ित किशोरी को परेशान करने लगा था, जिससे आजिज आकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने पवन वर्मा की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके पिता के लिए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज तो कर लिया, मगर बसिरेा रिपोर्ट नहीं आने की बात कह कर पुलिस आज तक उस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई। उधर अपनी पुत्री को इंसाफ दिलाने के लिए मृतका रेखा पिछले करीब साढ़े तीन साल से जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के अलावा बाल आयोग व मानवाधिकार आयोग तक गुहार लगाती रही।
पवन वर्मा का आरोप है कि किसी ने उनकी कोई मदद नहीं की। इसको लेकर रेखा पिछले कई दिनों से काफी परेशान रहने रहने लगी थी। उसने अपनी पत्नी को काफी समझाया भी था, मगर फिर भी उसने आत्महत्या कर ली। पवन का आरोप है कि रेखा की मौत का असल जिम्मेदार लोनी पुलिस है। पुत्री की मौत के बाद मर गया था बड़ा पुत्र भी नाबालिग पुत्री दीक्षा की मौत के करीब दो माह बाद ही रेखा के बड़े पुत्र रवि (18) की गाजियाबाद में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
करीब दो माह के भीतर दो जवान बच्चों की मौत ने रेखा को झकझोर कर रख दिया था। बीमारी भी बन रही थी परेशानी मृतका रेखा दो बच्चों की मौत के बाद बीमार भी रहने लगी थी। पवन वर्मा के अनुसार रेखा को हाई ब्लड प्रेशर, शुगर व थायराइड की भी परेशानी थी। इससे रेखा को दैनिक दिनचर्या के कामों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़म्ता था। छत से कूदकर पवन ने जान देने का किया प्रयास मंगलवार की सुबह पत्नी रेखा की फांसी पर झूलती लाश देखकर पवन वर्मा पागल सा हो गया।
उसने मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर जान देने का प्रयास भी किया। मगर वहां मौजूद लोगों ने किसी प्रकार उसे गिरने से बचा लिया। इसके बाद लोग पवन वर्मा को मकान की पहली मंजिल पर ले आए। बुरी तरह रोते-बिलखते पवन वर्मा ने बताया कि साढ़े तीन सलों में दो बच्चों व पत्नी की मौत के बाद अब उसके लिए जीने को कुछ भी बाकी नही रह गया है। लेकिन परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा दो छोटे बच्चों के जीवन की दुहाई देकर पवन को किसी प्रकार समझाया गया।
00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
यह समाचार बहुत ही दुखद है समाज सेवी संस्थाओं को आगे आ कर इस परिवार की मदद करनी चाहिए जिसेस इस परिवार को मानसिक सुख उस आदमी को तुरंत सजा दिलवानी चाहिये वो भी फ़ासी |
By Anand (12th-September-2012 02:15:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
