हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
नोएडा के हिस्से की सड़क भी बनाएगा जीडीए
First Published:12-09-12 01:03 AM
नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। मॉडल टाउन के जाम से राहत देने वाला सीआईएसएफ अंडरपास 15 सितंबर से चालू हो जाएगा। अप्रोच रोड को बनाने का काम अंतिम चरण में है। नोएडा के हिस्से की करीब 150 मीटर सड़क भी जीडीए ही बनाएगा। मार्ग को चालू करने से पहले पथ प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए खंभे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार को जीडीए वीसी और चीफ इंजीनियर ने मौका मुआयना किया। इंदिरापुरम दिशा से नोएडा आने वाले लोगों को सीएसआईएफ टी प्वाइंट और मॉडल टाऊन टी प्वाइंट के जाम से बचाने के लिए जीडीए एक वैकल्पिक रास्ता बना रहा है।
यह रास्ता सीआईएसएफ टी प्वांइट की सर्विस रोड से एनएच-24 के समानांतर करीब एक किलोमीटर का रहेगा। इसके बाद सिंचाई विभाग की बंद पुलिया को अंडरपास की शक्ल देकर ट्रैफिक को नोएडा के 63 की सर्विस रोड से जोड़ दिया जाएगा। जीडीए ने अपने हिस्से की सड़क बना ली है। वह नोएडा के हिस्से की भी सड़क बनाएगा। यह काम 14 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। रात में सुरक्षा की दृष्टि से रास्ते पर स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है।
दूसरी ओर इंदिरापुरम और नोएडा के बीच आने-जाने के लिए करीब 15 दिन पहले ही काला पत्थर पर पुलिया को खोल दिया गया है। यहां भी जीडीए ही सड़क बनाएगा। भविष्य में नोएडा के हिस्से में जाम न लगे, इसके लिए दोनों सर्विस रोड के कट को चौड़ा किया जाएगा। अंडरपास तक डिवाइडर भी बनाया जाएगा लेकिन यह काम जीडीए के काम के बाद शुरू होगा। एके गोयल, सीएमई नोएडा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
