सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
लापता उद्यमी लौटा, मोटी फिरौती की चर्चा?
First Published:18-08-12 12:53 AM
गाजियाबाद, हमारे संवाददाता। कविनगर क्षेत्र से लापता उद्योगपति पुनीत अग्रवाल तेरह दिन बाद घर लौट आए। सूत्र बताते है कि वे मोटी फिरौती देकर लौटे हैं, लेकिन न तो पुलिस और न ही परिजन कुछ भी बोलने को तैयार हैं। उद्योगपति के लौटने के बाद शुक्रवार को फिर मीडिया वाले उनके घर और फैक्ट्री तक हकीकत जानने के लिए गए, लेकिन दोनों जगहों पर मीडिया के लोंगों को जानकारी देने की बात तो दूर, परिवार के लोंगों ने मिलने तक से साफ इंकार कर दिया।
पुलिस पहले ही इस मामले में पल्ला झाड़ चुकी है। कविनगर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड ओद्यौगिक क्षेत्र में पुनीत अग्रवाल की सुगरकेन मशीनरी की फैक्ट्री है। तीन जुलाई की रात करीब आठ बजे फैक्ट्री से निकलते वक्त ही उद्यमी का अपहरण हो गया था। हालांकि शुरू से लेकर आखिर तक उसके परिवार के लोग इस तरह की किसी घटना से इंकार करते रहे, इसे आपसी मामला बता रहे थे, सूत्र के मुताबिक एक करोड़ की फिरौती की मांग की बात जब सामने आई तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए।
पुलिस ने जब उद्यमी के गांधीनगर स्थित घर पर पूछताछ की तो भी परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं हुए, ना ही कोई शिकायत थाने में की। मामला शांत हो गया। बताते हैं कि देर रात में पुनीत अग्रवाल गुपचुप तरीके से घर लौट आए। सूत्र बताते हैं कि परिवार के लोंगो ने 25 लाख की फिरौती देकर आए हैं। लेकिन शाम में फिर वहीं कहानी। घर पर मीडिया के लोगों को अंदर जाने से रोक दिया गया तो फैक्ट्री वाले कुछ बताने को तैयार ही नहीं? थाने की पुलिस का कहना था कि उसे ना उद्यमी के जाने की कोई सूचना है तो आने की क्या बताएं?।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
