खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
First Published:18-08-12 12:52 AM
गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता। महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई एक महिला ने मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि महिला की मौत इलाज में हुई देरी के कारण हुई है। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई। जब तक वह लेबर रूम तक जाती उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। रात में ही महिला के परिजन उसके शव को घर ले गए।
कैल्ला भट्टा निवासी अब्दुल की पत्नी आशमा को रात करीब तीन बजे महिला अस्पताल लाया गया। बताया गया है कि उस समय आशमा प्रसव पीड़ा से बुरी तरह पीडित थी। यहां आने के बाद उसे वार्ड में लिटा दिया गया लेकिन अचानक उसकी हालत खबार हो गई। सूचना के बाद आशमा को लेबर रूम में ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
तुंरत ही पुलिस को अस्पताल बुलाया गया। उसके बाद महिला के परिजनों को शांत करने के बाद शव को उनको सौंप दिया गया। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कल्पना गुप्ता का कहना है कि महिला को गंभीर हालत में लाया गया था। उसकी हालत देखने से लगता है कि महिला को घर पर ही प्रसव कराने का प्रयास किया गया था। जिस कारण महिला का हालत खराब हो गई। बाद में स्थिति ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में लाया गया।
यहां उसकी तुरंत ही मौत हो गई।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
