छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
मेट्रो और फीडर बसों के लिए "दिल्ली मोर" कार्ड लांच
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-08-12 05:33 PM
दिल्ली मेट्रो और मेट्रो फीडर बसों में यात्रा करने के लिए अब आपको बार-बार टिकट या टोकन लेने की जरूरत नहीं है। आप "दिल्ली मोर" कार्ड को स्वैप कर इन में सफर सकते हैं। मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव डा. सुधीर कृष्णा ने आज "दिल्ली मोर" कार्ड लांच किया। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंधन निदेशक मंगू सिंह भी मौजूद थे। डा. कृष्णा ने कहा कि जल्द ही कार्ड का उपयोग दिल्ली परिवहन निगम "डीटीसी" की बसों, कलस्टर बसों, एयरपोर्ट मेट्रो और पार्किंग स्थलों पर भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रियों के लिए बडी सुविधा है। अब उन्हें खुले पैसे लेकर चलने तथा परिवहन के अलग अलग साधनों में बार बार टिकट लेने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। आने वाले समय में इस कार्ड का दायरा बढ़ाकर इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के सभी स्मार्ट कार्ड आज से "दिल्ली मोर" कार्ड की तरह से काम करना शुरू कर देंगे। सबसे पहले इस कार्ड को फीडर बसों के रूट नम्बर एम एल 5 और 56 में लांच किया गया है। ये बसें शास्त्री पार्क स्टेशन से अक्षरधाम, नोएडा लिंक रोड, मयूर विहार फेज वन, धर्मशिला कैंसर अस्पताल और वसुंधरा एंकलेव होते हुए मयूर विहार फेज थ्री जाती हैं।
शहरी विकास मंत्रालय की (मोर) कार्ड को राज्य परिवहन की बसों, निजी आपरेटरों की बसों और भारतीय रेलवे में शुरू करने की भी योजना है। मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे शहरों में इस कार्ड को अगले वर्ष से शुरू किए जाने की संभावना है।
दिल्ली मेट्रो की इस कार्ड को और सुविधाजनक बनाने की योजना है जिसके तहत मेट्रो के किराया संग्रहण द्वारों पर ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी जिनपर इन काडरें का रिचार्ज किया जा सकेगा। इसके लिए यात्री को अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल