ब्रेकिंग
मयप्पन 29 मई तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
दिल्ली के मोटरपाटर्स व्यवसायी की मौत
मुजफ्फरपुर, एजेंसी
First Published:11-08-12 03:42 PM
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना अंतर्गत जवाहर लाल रोड स्थित एक होटल में ठहरे दिल्ली से आए मोटर पार्टस के एक व्यवसायी की रहस्यमय परिस्थिति में बीती रात मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक व्यवसायी का नाम इंद्रजीत सिंह हैं। वे जवाहर लाल रोड स्थित सत्कार होटल में ठहरे हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि सिंह ने बीती रात गैस की शिकायत होने पर उन्होंने होटल कर्मचारी को एक दवा लाने को भेजा। होटल कर्मचारी जब दवा लेकर उनके कमरे में पहुंचा तो उन्हें मृत पाया जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सिंह के पास से पुलिस ने कुछ नकद राशि, रेल टिकट और पास बुक बरामद किया है। पुलिस ने सिंह की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी है और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
