सोमवार, 20 मई, 2013 | 11:30 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
तिहाड़ स्पेशल कोर्ट में कैदियों का उतरा है शनि
First Published:10-08-12 11:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता। तिहाड़ में लगने वाली स्पेशल कोर्ट कैदियों के बीच बेहद लोकप्रिय होती जा रही है। अब तक यहां 136 अदालत लग चुकी हैं और 5200 कैदियों के मामलों का निपटारा किया जा चुका है। मगर इस अदालत की विशेषता यह है कि यह माह के तीसरे शनिवार को ही लगती है। तिहाड़ जेल में हमेशा ऐसे कैदियों की संख्या काफी अधिक रहती है जो आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, चोरी, सेंधमारी व अन्य मामलों में बंद हैं और जिन्हें तीन साल की कैद हुई है।

इनमें अनेक कैदी ऐसे भी शामिल होते हैं जिनके परिजन सजा पूरी होने के बाद जमानत भरने में अक्षम रहते हैं या जिन कैदियों के परिजन दिल्ली से बाहर रहते हैं। ऐसे में इन कैदियों के सामने यह दिक्कत रहती है कि सजा पूरी हो गई और वह बाहर नहीं जा पाते। सूत्रों का कहना है कि तीन साल तक की सजा पाए कैदियों के मामले को निपटाने के लिए तिहाड़ जेल की तरफ से महीने के तीसरे शनिवार को एक स्पेशल कोर्ट लगती है।

इस अदालत में जज सुबह दस बजे आते हैं और लंच तक मामलों का निपटारा करते हैं। जेल प्रवक्ता सुनील गुप्ता का कहना है कि स्पेशल कोर्ट तिहाड़ काम्पलेक्स में लगाई जाती है। शनिवार को लगने वाली इस अदालत में 15 से 20 मामलों को निपटारा किया जाता है। अब तक तिहाड़ में 136 अदालत लग चुकी हैं और 5200 कैदियों के मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°