सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
शराब की दुकानों पर होगी कैमरों की निगरानी
First Published:10-08-12 11:29 PM
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। शराब की दुकानों के बाहर शराब पीने से रोका जा सके। इसके लिए अब शराब की दुकानों के बाहर पहरा सख्त होगा। दुकानों के बाहर निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत दिल्ली सरकार ने दिल्ली औद्योगिक विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) की दुकानों से कर दी है। 223 दुकानों पर कैमरे लगाने के लिए तकनीकी कार्य शुरू हो गया है। माह के अंत तक ये कैमरे काम करना शुरू कर देंगे। पहले चरण में डीएसआईआईडीसी की दुकानों पर ये कैमरे लगाए जा रहे हैं।
शराब की दुकानों के बाहर होने वाली अव्यवस्था को दूर करने के लिए यह प्रावधान किया जा रहा है। इसकी मदद से दुकानदार बाहर के क्षेत्र में नजर रख सकेगा। यदि दुकानदार को किसी भी प्रकार की असंवेदनशील गतिविधि होने की जानकारी मिलती है तो वह तत्काल पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा सकेगा। इससे दुकान के आसपास रहने वाले लोगों को प्रतिदिन होने वाली दिक्क्तों से बचाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त शराब की दुकानों के बाहर सक्रिय रहने वाले लोगों की भी निगरानी हो सकेगी, जिसका प्रयोग पुलिस के सहयोग के लिए किया जा सकेगा।
इसके अतिरिक्त ऐसी दुकानें जो प्रमुख मार्गों पर स्थित है वहां इन दुकानों के बाहर वाहन ठीक प्रकार से खड़े नहीं किए जाते। इस वजह से मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसी अवैध पार्किंग पर भी कैमरे की मदद से निगरानी की जा सकेगी। ये है दुकानों की स्थिति- दिल्ली में शराब की 466 दुकानें हैं- दुकानों के आसपास 50 मीटर तक कैमरे की नजर रहेगी- 90 प्राइवेट दुकानों में है अभी कैमरे की व्यवस्था- 223 दुकानों पर चल रही है प्रक्रिया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
