चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
पत्नी के गम में की आत्महत्या
First Published:07-08-12 11:42 PM
ट्रांस हिंडन। कार्यालय संवाददाता
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में एक युवक ने सोमवार देर रात पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक दो साल पहले अपनी पत्नी की मौत के बाद अवसाद में आकर नशे का आदी हो गया था। सुबह मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मकनपुर गांव में जयचंद त्यागी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बड़े बेटे सोनू त्यागी (35) ने देर रात अपने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक करीब दो साल पहले सोनू पत्नी की मौत के बाद से गुमसुम सा रहने लगा था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चों हैं। पत्नी की मौत के गत में सोनू अकेला रहने लगा था और शराब का आदी भी हो गया था।
इसी बात पर परिजनों से उसकी बनती नहीं थी। सोमवार रात को वह अपने कमरे में सो रहा था। सुबह परिजनों ने उसका शव पंखे से झूलता हुआ देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
