चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मैड्स हो सकता है दंत विश्वविद्यालय में: शीला
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-08-12 06:13 PM
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज कहा कि राज्य सरकार की मंशा मौलाना आजाद दंत विज्ञान संस्थान (मैड्स) को दंत विश्वविद्यालय के रुप में विकसित करने की है।
श्रीमती दीक्षित ने संस्थान में फादर आफ मेडिसिन हिप्पोक्रेटस की प्रतिमा का अनावरण करने के मौके पर कहा कि सरकार चाहती है कि संस्थान को दंत विज्ञान विश्वविद्यालय के रुप में विकसित किया जाए। सरकार इसे पूर्ण रुप से विश्वविद्यालय बनाने और संस्थान के विकास के लिए समुचित स्थान की तलाश कर रही है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि दांतों की समुचित देखभाल से कई बडी बीमारियों को टाला जा सकता है। मुख्यमंत्री ने हिप्पोक्रेटस को महान चिकित्सक बताया और कहा कि जिनका काम पूरे विश्व तक पहुंचा और आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि हिप्पोक्रेटस की प्रैक्टिस मानव शरीर के अध्ययन और लक्षण पर आधारित थी। उन्होंने संपूर्ण मेडिसिन विकसित की और पहले चिकित्सा विद्यालय की शुरुआत की। हिप्पोक्रेटस को उनके अनुशासन और नेक विचारों तथा पेशे के सिद्धांतों के लिए याद किया जाएगा।
श्रीमती दीक्षित ने कहा कि संस्थान में उनकी प्रतिमा से चिकित्सक समुदाय को प्रेरणा मिलती रहेगी। हिप्पोक्रेटस ने 460 ईसा पूर्व से 370 ईसा पूर्व के अपने जीवन में अंधविश्वास को अस्वीकार किया और बताया कि बीमारियां ईश्वर की देन नहीं होती बल्कि प्रकृति के कारण सामने आती हैं। हिप्पोक्रेटस को उनके अनुशासन .व्यवसाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और इंसानियत के लिए जाना जाएगा। उन्होंने सबसे पहले निदान के तरीके, खानपान के मानक, शारीरिक स्वच्छता की जरुरत और ऐहतियात के जरिए बीमारी से दूर रहने की जरुरत उजागर की।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री अशोक कुमार वालिया ने कहा कि हिप्पोक्रेटस का कार्य और उनका जीवन चिकित्सा समुदाय का मार्गदर्शन और प्ररेणा देता रहेगा। डा. वालिया ने कहा कि फादर आफ मेडिसिन का यह मानना था कि बीमारी के पीछे शारीरिक या अन्य तर्कसंगत कारण होता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिप्पोक्रेटस पहले ऐसे चिकित्सक थे जिन्होंने बीमारियों की श्रेणी तय की। उन्होंने मेडिकल प्रैक्टिस के नैतिक सिद्धांत भी तय किए जिनका आज भी पालन किया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डीन और संस्थान के निदेशक प्रधानाचार्य और अन्य लोग मौजूद थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
