राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
बारिश से दिल्ली में जल जमाव और यातायात प्रभावित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-08-12 11:20 AM
Last Updated:07-08-12 12:43 PM
दिल्ली शहर में मंगलवार सुबह बारिश होने के कारण कई इलाकों में जल जमाव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ।
सुबह नौ बजे शुरू हुई बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी। कल के 28.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के मुकाबले आज का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लक्ष्मी नगर, भोगल, मोरी गेट, धौला कुआं, मोती बाग, बदरपुर, आश्रम चौक, साकेत, गणेश नगर और एम्स फ्लाई ओवर सहित कई इलाकों से यातायात जाम होने की खबर मिली है।
बारिश और जल जमाव के कारण इंडिया गेट, रफी मार्ग, अशोक रोड, आईटीओ, कालकाजी, जंगपुरा और आश्रम सहित अन्य स्थानों में वाहनों की रफ्तार धीमी है। महिपालपुर गांव से भी जल जमाव की खबर है जिससे गुड़गांव के तरफ से आने वाला और वसंतकुंज की तरफ जाने वाला यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
दिल्ली यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष को बुलवार्ड रोड, हकीकत नगर और पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के और कई इलाकों से वाहनों के धीमे चलने की खबर मिली है।
21

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
