रविवार, 26 मई, 2013 | 04:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
लॉक आउट खत्म करने की यूनियनों ने की मांग
गुड़गांव, कार्यालय संवाददाता
First Published:04-08-12 09:20 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मारुति के मानेसर स्थित प्लांट का लॉक आउट खत्म करने व काम जल्द शुरू करने की मजदूर यूनियनों ने मांग की। सेक्टर चार स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार दोपहर हुई बैठक में यूनियनों ने कोऑर्डिनेंस कमेटी भी बनाई। इस बैठक में 35 यूनियनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कमेटी के सदस्य मारुति में काम शुरू करवाने व अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी उपायुक्त को सौंपेंगे।

मारुति उद्योग कामगार यूनियन के प्रधान कुलदीप जांघू ने बताया कि कोऑर्डिनेंस कमेटी में 16 यूनियनों के पदाधिकारी शामिल हैं। शनिवार को हुई बैठक में 35 कारखाना यूनियनों व एचएमएस, एटक, सीटू, इंटक, सुजुकी पावर ट्रेन, ई मेडिकिट, होण्डा, रिको, सत्यम ऑटो, सोहना स्टेयरिंग, हीरो मोटोकॉर्प की यूनियनें शामिल रहीं। कारखाना यूनियनों व ट्रेड यूनियनों ने मारुति के मानेसर प्लांट के साथ ही ई मेडिकिट के लॉक आउट को खत्म करने की भी मांग की।

इसके अलावा मारुति के मजदूरों की गिरफ्तारी रोकने, गिरफ्तार मजदूरों को छुड़वाने के मसले को भी ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री तक पहुंचाने पर भी आम राय बनी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°