खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत
First Published:30-07-12 01:09 AM
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता
नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराए गए 22 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। नशामुक्ति केंद्र और थाने का घेराव किया। घटना जहांगीरपुरी इलाके की है। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर किसी तरह शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा।जहांगीरपुरी स्थित सी ब्लॉक निवासी सूरज को एक सप्ताह पहले ही नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। उसे शनिवार को नशामुक्ति केंद्र की तरफ से बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन नाराज हो गए और आसपास के लोगों के साथ सैकड़ो की तादात में एकत्र होकर हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि मारपीट किए जाने के कारण सूरज की मौत हुई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
