शनिवार, 25 मई, 2013 | 21:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में माओवादियों के हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा की मौत हो गई और वीसी शुक्ला घायल हो गए।माओवादियों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल और उनके बेटे को अगवा किया: पुलिस सूत्र
 
राखी पर नहीं रहेगा भद्रा का बंधन
First Published:30-07-12 12:29 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इलाहाबाद कार्यालय संवाददाता

इस साल रक्षाबंधन के साथ अच्छा संयोग है। राखी बांधने या बंधवाने के लिए समय के बंधन से छूट रहेगी। क्योंकि रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं है। इस बार भाई अपनी बहन से कभी भी राखी बंधवा सकते हैं और बहन कभी भी राखी बांध सकती है। दो अगस्त को सावन मास की पूर्णिमा है और उसी दिन रक्षाबंधन। ज्योतिर्विद आशुतोष वाष्र्णेय बताते हैं कि गुरुवार का दिन होने के कारण सूर्योदय के समय कर्क लग्न रहेगी। इसके अलावा शनि उच्च राशि में पहुंच रहा है। खास यह कि भद्रा नहीं है। भद्रा एक दिन पहले बुधवार की रात नौ बजकर 16 मिनट पर ही समाप्त हो जाएगा। फिर भी है विशेष मुहूर्तभद्रा नहीं होने के कारण वैसे तो पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है लेकिन गुरुवार को सुबह 8:30 तक राखी बांधने का मुहूर्त बहुत शुभ है। इसके बाद दोपहर 1:21 बजे से 3:59 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।जन्म राशि से बांधें राखी, भाई के ग्रह होंगे सबल बहनें अगर भाइयों की जन्म राशि के अनुसार रक्षासूत्र बांधें तो इससे भाइयों का ग्रह सबल होगा। मेष व वृश्चिक : लाल रंग, रेशम या धागे, गुलाब के फूल की राखी। वृष व तुला: सफेद रंग, जरी या हीरे की अथवा चम्पा, चमेली के फूल की राखी। मिथुन व कन्या : हरे रंग व गणेश चित्रित अथवा फूल के साथ अशोक की पत्ती वाली राखी।कर्क : चांदी से बनी अथवा सफेद फूल की राखी। सिंह : सोने या गुलाब के फूल की बनी राखी। धनु व मीन: पीले रंग की या फिर गेंदे के फूल की राखी। मकर व कुम्भ: काले, नीले रंग या फिर अपराजिता के फूल की राखी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°