रविवार, 26 मई, 2013 | 08:31 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
खूनी झील में डूबा पत्रकारिता दिल्ली का छात्र
फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता
First Published:21-07-12 10:00 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने दिल्ली से आया पत्रकारिता का छात्र यहां सूरजकुंड स्थित सीआईटीएम खूनी झील में डूब गया। छात्र और चार दोस्त गूगल पर सर्च कर अरावली स्थिति एक ङील पर पहुंचे थे। सूरजकुंड थाना पुलिस ङील में छात्र के शव को खोजने में लगी हुई है।

दिल्ली आरके पुरम निवासी 20 वर्षीय नितिश कुमार भाटिया वसंत कुंज स्थित एक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता का कोर्स कर रहा है। वह द्वितीय वर्ष का छात्र है। कुछ दिन पहले उसने और उसके दोस्तों ने गूगल पर एनसीआर में पिकनिक मनाने के स्थानों के बारे में सर्च किया था। सर्च करने पर पता चला कि सूरजकुंड की पहाड़ियों में एक ङील है। शनिवार दोपहर बाद वह अपने दोस्त मयंक, सुनील, निर्मल और उत्सव के साथ कार में सवार होकर यहां आ गया । मानव रचना डीम्ड यूनिवर्सिटी की पार्किग में उन्होंने अपनी कार खड़ी कर दी। कार खड़ी करने के बाद वे पैदल-पैदल ङील पर चले गए।
यहां पहुंचकर नहाने के इरादे से नितिश और उसका एक दोस्त ङील में कूद गए। इनमें से एक तो निकल गया लेकिन नितिश ङील से नहीं निकल सका। उन्होंने उसे निकालने का प्रयास किया। जब वे विफल रहे तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना एसएचओ अब्दुल शहीद मौके पर पहुंच गए। वहीं फायर ब्रिगेड कर्मी भी गाड़ी लेकर पहुंच गए। लेकिन रात तक छात्र का शव नहीं खोजा जा सका था।
थाना एसएचओ ने बताया कि ङील में डूबे छात्र के पिता सीपीडब्यूडी में नौकरी करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है।
यदि छात्र का शव नहीं मिलता है तो नेवी के गोताखोरों को बुलाया जाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°