सोमवार, 20 मई, 2013 | 18:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
जाम ने थाम दी शहर की रफ्तार
First Published:17-07-12 01:31 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
 गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता

शिवरात्रि से एक दिन पूर्व महानगर में वाहन चालकों की खासी फजीहत रही। शहर से गुजरने वाले हाइवे पर जाम में वाहन चालक कई घंटे तक फंसे रहे, वहीं शहरवासियों को भी अंदरूनी सड़कों पर हुए रूट डायवर्जन के कारण परेशान होना पड़ा। कांवड़ यात्राा के चलते प्रशासन ने सोमवार को स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किया था, लेकिन केंद्र और निजी क्षेत्र के कार्यालय खुले होने की वजह से परेशान होने वालों की संख्या कम नहीं रही। सोमवार की सुबह महानगर में रूट डायवर्जन यात्रियों पर भारी पड़ा। दूधेश्वरनाथ मंदिर तथा उसके आसपास कांवडिम्यों की भारी संख्या होने की वजह से चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहे तक रोड बंद कर दिया गया। इसकी वजह से वाहन स्वामियों को लंबी दूरी तय कर जाना पड़ा। इससे रेलवे स्टेशन तथा अस्पताल जाने वालों को दिक्कत हुई। यही स्थिति हापुड़ चुंगी पर भी रही। हापुड़ चुंगी पर गोविंदपुरम की ओर से शहर की ओर आने वाली लेन को बंद कर दिया गया था, इससे सारा ट्रैफिक एक ही लेन पर आ गया। मेरठ रोड पर सोमवार को भी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहा।

डाक कांवडिम्यों की अधिकता के कारण छोटे वाहनों को भी परेशानी हुई। मंगलवार दोपहर बाद ही डायवर्जन से धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू होगी जो बुधवार की सुबह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। --रेलवे स्टेशनसोमवार सुबह रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहनों को चौधरी मोड़ पर ही पुलिसकर्मियों से मनुहार करनी पड़ी। दोपहिया वाहन तो निकल रहे थे, लेकिन कार चालकों को रांग साइड जाकर रेलवे रोड के सामने से स्टेशन के लिए टर्न लेना पड़ रहा था। उससे आगे घंटाघर की ओर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया था। सबसे अधिक परेशानी सुबह और शाम को दैनिक यात्रियों को हुई।

--जिला अस्पतालस्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित होने की वजह से जिला अस्पताल में सिर्फ ओपीडी ही 11 बजे तक चली।

अस्पताल परिसर में कांवडिम्यों की भीड़ की वजह से मरीज तथा उनके तीमारदारों को वापस लौटना पड़ा। --पुराना बस अड्डापुराने बस अड्डे से बसों को संचालन सामान्य दिनों के मुकाबले काफी कम रहा। हापुड़ चुंगी से ट्रैफिक बंद रहने तथा हापुड़ तिराहे से भी ट्रैफिक बंद रहने की वजह से मुसाफिरों की कम संख्या के कारण बसों का संचालन भी कम ही हुआ।

--एनएच-24रूट डायवर्जन के कारण वाहनों का सबसे अधिक दबाव इसी रोड पर रहा। सुबह से ही दिल्ली जाने वालों की भारी संख्या के कारण हाइवे पर वाहन रेंगकर चले। सुबह एनएच-24 पर चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। यही स्थिति लालकुआं पर भी रही।

--ट्रकों का परिचालन ठपमेरठ रोड पर पांच दिनों से भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहने से मेरठ-मुजफ्फरनगर रूट पर माल का परिवहन बंद चल रहा है। इसका असर मिनी ट्रक तथा बड़े ट्रकों के परिचालन पर पड़ रहा है। ट्रक आपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष कमलेश कम्मो के मुताबिक बार्डर स्थित टीपी नगर में भी ट्रकों की आवाजाही 50 फीसदी से ज्यादा प्रभावित हुई है, क्योंकि रूट डायवर्जन की वजह से ट्रकों का मालभाड़ा ज्यादा होने से सिर्फ आवश्यक वस्तुओं का परिवहन ही हो रहा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°